अमेरिकन रेस्टोरेंट ने डोसा-सांभर का बदला नाम, कीमत देख उड़े लोगों के होश, MENU VIRAL
अमेरिका में इंडियन डिशेज का नाम बदलने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इंटरनेट यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 18 जुलाई : अमेरिका में इंडियन डिशेज का नाम बदलने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इंटरनेट यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकन रेस्टोरेंट की खिंचाई भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आखिर यही सवाल पूछ रहे हैं कि इन व्यंजनों के नाम क्यों बदले गए।

मेनू वायरल
इसका मेनू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मेनू में साउथ इंडियन का प्रसिद्ध फूड डोसा, इडली और सांभर वड़ा दिख रहा है। रविवार को इस मेनू को ट्विटर पर पोस्ट किया गया। जिसे 18 हजार लाइक्स और 2200 से अधिक री-ट्वीट किए हैं।

कीमत जान उड़ जाएंगे होश
सांभर वड़ा को सिएटल स्थित इंडियन क्रेप कंपनी ने अपने मेनू में 'डंक्ड डोनट डिलाइट' का नाम दिया है। इसकी कीमत 16.49 डॉलर रखा है। इसी तरह डोसा को "नेक्ड क्रेप" (प्लेन डोसा) और "स्मैश्ड पोटैटो क्रेप" (मसाला डोसा) के रूप में लिस्ट किया है। इसकी कीमत 17.59 डॉलर रखी गई है। आलू भरने के नाम पर एक डॉलर महंगा कर दिया है।

ये नाम दिया
डिश को कुरकुरा चावल बैटर क्रेप को दाल के सूप, टमाटर क्लासिक नारियल और चीसी मसाला क्रेपके साथ परोसा जाता है। उत्तपम जैसे अन्य व्यंजनों को "क्लासिक लेंटिल पैनकेक" नाम दिया गया है।

सदमें में यूजर्स
मेनू का स्क्रीनशॉट देखते ही यूजर्स सदमे में चले गए। कह रहे हैं कि यह अपवित्रता है। जब हम दुनिया में हर जगह पिज्जा को पिज्जा कह रहे हैं तो डोसा को डोसा क्यों नहीं कहा जा रहा। कई यूजर का तो गु्स्सा फूट पड़ा है। कई तो अमेरिकन रेस्टोरेंट का खूब मजे ले रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इंटरनेट पर खूब चर्चा
इंटरनेट पर इसको लेकर खूब चर्चा होने लगी है। लोगों का बस यही कहना है कि इंडियन फूड का नाम क्यों बदला। हमने विदेशी फूड का नाम तो नहीं बदला। इसको लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा है।
यह भी पढ़ें- Video: हाय रे गर्मी! पारा इतना हाई कि कार के बोनट पर सेंकी गर्मागर्म रोटी तो किसी ने स्कूटर पर बनाया डोसा












Click it and Unblock the Notifications