Video: हाय रे गर्मी! पारा इतना हाई कि कार के बोनट पर सेंकी गर्मागर्म रोटी तो किसी ने स्कूटर पर बनाया डोसा
Video: पारा हुआ हाई, गर्मी इतनी कि कार के बोनट पर सेंकी गर्मागर्म रोटी तो किसी ने बनाया स्कूट पर डोसा
नई दिल्ली। गर्मी का सितम जारी है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं इस गर्मी ने अभी किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में गर्मी को लेकर लोग अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अुने आसपास की गर्मी को समझाने के लिए लोगों ने अजब गजब तरीका निकाला है। ऐसे ही कुछ वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गर्मी का साइट इफेक्ट
ट्विटर पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग गर्मी में उनकी हालत की झलक दिखा रहे हैं। नीला माधब पांडा नाम के इंडियन फिल्म प्रड्यूसर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें ओडिशा की एक महिला कार की बोनट पर ही बेलन से रोटी बेल कर उसी पर सेंकती दिख रही है । महिला ने चंद मिनटों में ही कोर की बोनट पर गर्मागर्म रोटियां सेंक दी।
स्कूटर की सेट पर बनाया डोसा
ओडिशा की महिला ने धूप में कार के बोनट पर रोटी सेंकी तो वहीं एक शख्स ने अपने स्कटूर की गर्म सीट पर ही डोसा बना दिया। @chittapanda नाम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स स्कूटर की सीट पर डोसा का घोल डालता है और फिर एक मिनट के भीतर की वो डोसा स्कूटर की सीट पर बनकर तैयार हो जाता है। वहीं इससे पहले एक वीडिय़ो और वायरल हुआ था, जिसमें शख्स ने कार को बोनट पर मछलियां फ्राई कर दी थी।
लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ अपने अनुभव को बता रहे हैं तो कुछ लोग जयवायु परिवर्तन के लिए इंसानों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। आपको बता दें कि देश के अधिकांश राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
Gold Hallmarking: 1 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम, लागू होगा गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण












Click it and Unblock the Notifications