अमेरिका माफी मांगे, औपचारिकता न करे: कमलनाथ

कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "केवल खेद जताना और औपचारिकता प्रदर्शित करना स्वीकार्य नहीं है। हम नाखुश हैं। जिस तरह से उन्होंने मामले को निपटाया, उनका व्यवहार और रवैया.. पूरे मामले पर उनको माफी मांगनी होगी।"
उन्होंने कहा कि उनको गलती स्वीकार करनी होगी, इसके बाद ही भारत संतुष्ट होगा।
देवयानी पर अमेरिकी वीजा नियमों का उल्लंघन करने और अपनी नौकरानी को अमेरिकी नागरिकों के मुताबिक कम धन देने का आरोप लगाया गया। इस मामले पर भारत के सभी राजनीतिज्ञों ने ऐतराज जताया है, यहां तक की नरेंद्र मोदी नेहाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से भी इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications