हिंसा की चपेट में अमेरिका, वॉशिंगटन से लॉस एंजेलेस तक मौत का तांडव, गोलीबारी से सुरक्षा पर उठा सवाल
America Washington shooting news: अमेरिका एक बार फिर खतरनाक हिंसा की चपेट में है जहां बंदूकधारी हमलों और जानलेवा वाहन हमलों ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को वॉशिंगटन के रेंटन और लॉस एंजेलेस में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने न केवल कई जिंदगियों को प्रभावित किया, बल्कि अमेरिकी समाज में बढ़ती असुरक्षा की भावना को भी उजागर कर दिया है।
रेंटन में गोलीबारी की खबर है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, जबकि लॉस एंजेलेस में एक व्यक्ति ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए।

अब तक तीन लोगों की मौत
रविवार को वॉशिंगटन के रेंटन शहर में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में कई पीड़ित हो सकते हैं। स्थानीय मीडिया चैनल KOMO न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीकांड में अब तक तीन लोगों की मौत की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना शाम 7:30 बजे के बाद किर्कलैंड एवेन्यू एनई और एनई 18वीं स्ट्रीट के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस समय घटनास्थल पर जांच जारी है। रेंटन पुलिस विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा, 'यह एक सक्रिय अपराध स्थल है, इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कृपया इस क्षेत्र से दूर रहें।'
एक सप्ताह में दूसरी बड़ी हिंसा
इस गोलीबारी से ठीक एक हफ्ते पहले, रेंटन के एक ट्रांजिट सेंटर पर भी गोली चलने की घटना हुई थी। उस समय एक व्यक्ति को पांच बार गोली मारी गई थी। हालांकि वह घटना एक स्थानीय झगड़े से जुड़ी थी और Fox13 Seattle की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजकों ने उस मामले में कोई आरोप नहीं लगाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें America में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 24 लोगों की मौत , 20 बच्चे अब भी लापता, ट्रंप बोले- 'ये चौंकाने वाला'
लॉस एंजेलेस में वाहन से कुचलने की घटना
इसी दिन कुछ घंटे पहले, लॉस एंजेलेस के ईस्ट हॉलीवुड इलाके में सांता मोनिका बुलेवार्ड पर एक व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी गाड़ी लोगों की भीड़ पर चढ़ा दी। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा शुरू की गई तलाशी के बाद पता चला कि आरोपी व्यक्ति को गोलियों से घायल किया गया था। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने भीड़ पर वाहन क्यों चढ़ाया।
ये भी पढ़ें व्हाइट हाउस ने बनाई 'सुपरमैन ट्रंप', America में मचा बवाल, जानिए लोगों ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications