America में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 24 लोगों की मौत , 20 बच्चे अब भी लापता, ट्रंप बोले- 'ये चौंकाने वाला'

America Flood Update: अमेरिका के टेक्सास के केर काउंटी में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। तेज़ बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी उफान पर आ गई, जिससे अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक समर कैंप में शामिल कम से कम 20 बच्चे अब भी लापता हैं।

इस भीषण आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे भयानक और चौंकाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखद और गंभीर स्थिति है।

Floods America

ट्रंप बोले- चौंकाने वाला है

शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) को भयानक करार दिया, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाढ़ के चलते कई लोग लापता हैं, जिनमें केर काउंटी, साउथ-सेंट्रल टेक्सास के समर कैंप में भाग ले रही 20 लड़कियां भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, यह भयानक है, बाढ़ की स्थिति चौंकाने वाली है। वहीं दूसरी ओर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीमें नाव और हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को बचा रही हैं।

ये भी पढ़ें Trump vs Musk: ट्रंप-मस्क में फिर हुई लड़ाई, टेस्ला मालिक को मिल गया अल्टीमेटम, निकली अकड़!

केर काउंटी में ग्वाडालूप नदी में बाढ़ से तबाही, 24 की मौत

केर काउंटी के शेरिफ लैरी लेइथा के अनुसार, ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ के कारण 24 लोगों की मौत हो गई। यह बाढ़ लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई, जो रात भर चलती रही। अधिकारियों ने बताया कि कुल 237 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 167 को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

समर कैंप में मौजूद 20 बच्चे लापता

केर काउंटी के हंट नाम के छोटे से कस्बे में चल रहे कैम्प मिस्टिक (जो कि एक ईसाई समर कैंप है) में कम से कम 20 बच्चे भी तक लापता हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ के वक्त वहां की नदी का पानी अचानक 22 फीट तक चढ़ गया और जब वो 29.5 फीट तक पहुंचा तो पानी मापने वाली मशीन भी काम करना बंद कर गई। ये जानकारी मौसम विभाग के ऑस्टिन/सैन एंटोनियो ऑफिस में काम करने वाले मौसम वैज्ञानिक बॉब फोगार्टी ने दी।

ये भी पढ़ें क्या है America का सुपर बम 'बंकर बस्टर'? जिसने Iran के 60 मीटर नीचे छिपा परमाणु ठिकाना उड़ा दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+