'आंध्र में एम्बुलेंस सेवा को किया गया कमजोर', एन चंद्रबाबू नायडू का सीएम जगन पर बड़ा आरोप
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआरसी नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सीएम जगन पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। टीडीपी नेता ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाएं बंद करके आंध्र में आदिवासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विजयनगरम जिले के श्रुंगवारापुकोटा मंडल के मूलबोद्दावरा पंचायत के चित्तेमपाडु में महिला के शव को डोली में जाने की घटना के बाद टीडीपी ने वाईएससी सरकार की जमकर खिंचाई की। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और महासचिव नारा लोकेश ने सीएम वाईएस जगन पर आंध्र में चिकित्सा सुविधाओं को लोगों को तक पहुंचाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

श्रुंगवारापुकोटा मंडल के मूलबोद्दावरा पंचायत के चित्तेमपाडु की महिला गंगम्मा के बच्चे की 6 जनवरी को बच्चे की मृत्यु हो गई। बाद में गंगम्मा को भी अस्पताल से रिलीव किया गया। लेकिन घर जाने के बाद गंगम्मा फिर से बीमार पड़ गई। उसे सोमवार को परिजन डोली में बैठाकर अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को गंगम्मा ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल से परिजन फिर डोली में ले शव ले जाने को मजबूर हुए।
ऐसे में टीडीपी ने वाईएसआरसी सरकार को निशाने पर लिया। एक्स पर एक पोस्ट में टीडीपी चीफ एनसी नायडू ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार महिला और छह महीने के बच्चे एंबुलेंस की सुविधा ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। गंभीर हालत में मरीजों को डोली में 5 किमी दूर अस्पताल ले जाया जा रहा है, ये बेहद शर्मनाक है। टीडीपी चीफ ने कहा कि सीएम जगन एम्बुलेंस सेवाओं उपलब्ध ना करवाकर निर्दोष आदिवासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
एनसी नायडू ने ऐसे ही एक और घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मदाला गंगुलु को भी दुःख की घड़ी में पत्नी के शव को बाइक पर ले जाना पड़ा। लेकिन तब भी सरकार की नींद नहीं खुली। टीडीपी प्रमुख ने आदिवासी परिवार के लिए समर्थन और चित्तेमपाडु के लिए एक सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
वहीं टीडीपी महासचिव लोकेश ने भी गंगम्मा के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस ना होने पर सीएम जगन पर निशाना साधा। एक्स पर एक पोस्ट में लोकेश ने इस घटना को 'दिल तोड़ने वाली' बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उचित चिकित्सा सुविधाओं की कमी को पूरा ना करके वाईएसआरसी सरकार लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications