'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा-भगवान बुद्ध से प्रभावित थी अंबेडकर की जिंदगी
Narendra Modi, Babasaheb Ambedkar, Lord Buddha,Prime minister narendra modi, mann ki baat, nation, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मन की बात, bhimrao ambedkar, atal bihari vajpayee, ramzan, lord buddha, भीमराव आंबेडकर, budh purnima
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 43वें अंक में देशवासियों को रमजान और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से शांति और सद्भावना के रास्ते पर चलने की बात कही। इसके साथ ही मोदी ने कहा, 'समूचे एशिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें विरासत में मिली हैं। यही कारण है कि हम पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जो दक्षिण-पूर्वी एशिया के महत्वपूर्ण स्थानों को, भारत के खास बौद्ध स्थलों के साथ जोड़ता है।' इसके अलावा उन्होंने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा, 'बाबा साहेब ने सविंधान के माध्यम से दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो हाशिये पर खड़े करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया। करुणा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।' लोगों की पीड़ा के लिए यह करुणा भगवान बुद्ध के सबसे महान गुणों में से एक थी।

'इस्लाम में कौन सा कार्य सबसे अच्छा है'
सभी देशवासियों को रमजान और बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, 'एक बार एक इंसान ने पैगम्बर साहब से पूछा- इस्लाम में कौन सा कार्य सबसे अच्छा है? पैगम्बर साहब ने कहा किसी गरीब और जरूरतमंद को खिलाना और सभी से सदभाव से मिलना, चाहे आप उन्हें जानते हो या न जानते हो।' पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, मैं सभी देशवासियों को रमजान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे आशा है कि यह अवसर लोगों को शांति और सद्भावना के उनके (पैगम्बर मोहम्मद के) संदेशों पर चलने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि रमजान पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षा और उनके संदेशों को याद करने का अवसर है और उनके जीवन से सीख लेकर समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना सभी की जिम्मेदारी बनती है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सहित दुनिया के 71 देशों ने हिस्सा लिया। हमारे खिलाडियों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये सफलता हर भारतीय को गर्व दिलाती है. उन्होंने कहा, मैच समाप्त होने के बाद जब पदक के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए athlete वहां पदक के साथ तिरंगा झंडा लपेटे खड़े होते हैं, राष्ट्रगान की धुन बजती है। ऐसे समय में मन गौरव और उमंग से भरा होता है।

'बिना खर्च के फिट इंडिया'
योग की बात करते हुए मोदी ने कहा- बिना खर्च के फिट इंडिया के मुवमेंट का नाम योग है। फीट इंडिया अभियान में योग की विशेष महिमा है। देश के विभिन्न स्थानों पर पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए। भीमराव आंबेडकर को पीएम ने करुणा का उदाहरण बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सविंधान के माध्यम से दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो हाशिये पर खड़े करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया। करुणा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications