डिलिवरी देने घोड़े पर सवार होकर पहुंचा अमेजन का एग्जीक्यूटिव, Video हुआ वायरल
Amazon delivery by horse: सर्दियों के मौसम में ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहतर सुकून का विकल्प है, लेकिन डिलिवरी मैन के लिए आपके सामान को आपके घर तक पहुंचाना आसान नहीं है। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच सामान की डिलिवरी के लिए अमेजन के डिलिवरी मैन ने ऐसा तरीका अपनाया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल अमेजन का डिलिवरी मैन सामान की डिलिवरी देने घोड़े से पहुंचा। डिलिवरी मैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है, ऐसे में गाड़ियों का सड़क पर चल पाना बेहद मुश्किल है। लिहाजा अमेजन के डिलिवरी मैन ने ऑर्डर को डिलिवर करने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा। इस वीडियो को अमेजन की ओर से ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की गई है कि डिलिवरी करने वाला व्यक्ति अमेजन कंपनी से जुड़ा है और वह डिलिवरी एग्जीक्यूटिव है।
वीडियो क्लिप को फोटो जर्नलिस्ट उमर गनी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि श्रीनगर में अमेजन का डिलिवरी एग्जीक्यूटिव घोड़े पर सवार होकर सामान की डिलिवरी कर रहा है। अमेजन का डिलिवरी एग्जीक्यूटिव घोड़े से आता है और सामान को घर पर डिलिवर करता है। यही नहीं एग्जेक्युटिव डिलिवरी देने से पहले सामान की फोटो भी क्लिक करता है और इसके बाद वापस घोड़े पर सवार होकर चला जाता है।
उमर गनी के ट्वीट की पुष्टि करते हुए अमेजन की ओर से कहा गया है कि प्रोडक्ट सेफ्टी, डिलिवरी असोसिएट लेकिन स्नोफॉल, कोई दिक्कत नही, इसके बाद भी वादे के अनुसार डिलिवरी होगी, कैसे? घोड़े से। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अमेजन के इस डिलिवरी एग्जीक्यूटिव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई नया है, राइडर और घोड़े को सैल्यूट।












Click it and Unblock the Notifications