अमर्त्य सेन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार विज्ञान का नाम क्यों नहीं बदल देती?
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. अमर्त्य सेन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, उन्हें दो चीजों के नाम बदलने की सलाह दी है। पहला- विज्ञान और दूसरा- नालंदा विश्वविद्यालय का।मंगलवार को कोलकाता में एक सेमीनार में बोलते हुए सेन ने कहा कि, नसीरुद्दीन शाह पर हमला करने वालों को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, हर इंसान को अपनी राय रखने का अधिकार है, जो वह सोचता है। बोलने का आधिकार और विरोध करने का, कि वह क्या गलत सोचता है।

हाल ही में हुई साइंस कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के एक वीसी द्वारा कौरवों को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने वाले बयान पर सेन ने कहा कि,मैं विज्ञान के बजाय इसे स्वयं का एक शब्द देने के पक्ष में हूँ, कौरव टेस्ट ट्यूब बेबीज थे। उन्होंने कहा कि, साइंस के नाम पर ये लोग कुछ और कर रहे हैं। सेन से जब पूछा गया कि क्या वह अभिनेता नसीरूद्दीन शाह को लोकसभा चुनाव खत्म होने तक धैर्य रखने की सलाह देंगे तो उन्होंने कहा कि, मैं नहीं चाहता कि कोई धैर्य रखे, मुझे लगता है कि अधीरता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण है। भारत ने जरूरत से ज्यादा धैर्य रखने की वजह से काफी कुछ सहा है।
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का समर्थन करते हुए अमर्त्य सेन ने कहा कि उन्हें परेशान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अभिनेता को परेशान करने के इस तरह के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। देश में जो कुछ हो रहा है, वह आपत्तिजनक है और इसे जरूर रोका जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications