Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए कैसे करें Registration? जानिए यहां
Amarnath Yatra 2023 Rules: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसका पहला जत्था 30 जून को जम्मू के भगवती नगर से पहलगाम के लिए रवाना होगा। भोलेनाथ के भक्तों का जम्मू पहुंचना प्रारंभ भी हो गया है। आपको बता दें कि इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद होने वाले हैं।

अगर आपने अभी तक इसे नहीं करवाया है और आप यात्रा की इच्छा रखते हैं तो तुरंत रजिस्ट्रेशन करवा लें। ये सुविधा ऑन लाइन भी मौजूद है। आप यहां स्टेप-बॉय स्टेप समझकर कर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।
बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा पंजीकरण का तरीका निम्नलिखित है...
- स्टेप 1- सबसे पहले अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर क्लिक करें।
- स्टेप 2- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का होम पेज खुलेगा।
- स्टेप 3- फिर आप Whats New Section पर क्लिक करें और अपना मार्ग बालटाल या पहलगाम चुनें।
- स्टेप 4- फिर आप रजिस्टर ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5- इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर सारी जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, यात्रा की तारीख और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड कर दें।
- स्टेप 6-Registration fees भरें और सबमिट करें।
- स्टेप 7- आपका Registration हो जाएगा, आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
बाबा अमरनाथ यात्रा Registration ऑफलाइन
आपको बता दें कि बाबा बर्फानी के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी मौजूद है। लगभग 446 पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक शाखाएं और यस बैंक की ब्रांच हैं जहां आप अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए ऑफलाइन Registration करा सकते हैं।
31 अगस्त तक चलेगी ये यात्रा
मालूम हो कि ये यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी ऐसे में आप इन शाखाओं में जाकर अपना Registration करा सकते हैं। आपको बता दें कि ये पवित्र यात्रा पहलगाम में नुनवान और बालटाल के प्राचीन रास्तों से गुजरेगी, जिसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। माना जाता है कि अमरनाथ गुफा में स्थित बाबा बर्फानी का दर्शन करने से इंसान को मोक्ष मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications