Amarnath Yatra 2023 Rules: यात्रा पर भक्तों को पहनना पड़ेगा हेलमेट, जानिए नए नियम और बदलाव

Amarnath Yatra 2023 Rules: कश्मीर से सालाना होने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसका पहला जत्था 30 जून को जम्मू के भगवती नगर से पहलगाम के लिए रवाना होगा। श्रद्धालुगण इसके लिए जम्मू पहुंचने भी लगे हैं। ये बहुत ही कठिन और दुर्लभ यात्रा मानी जाती है इसलिए इसके लिए काफी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस बार ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी।

Amarnath Yatra 2023 Rules

आपको बता दें कि इस बार इस यात्रा के लिए अब तक 3.04 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जो कि पिछली बार से करीब दस प्रतिशत ज्यादा हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार करीब पांच लाख लोग इस यात्रा को कर सकते हैं। इस बार की यात्रा के लिए मार्गों को काफी चौड़ा भी किया गया है और प्रशासन की ओर से कुछ नियम लागू किए गए हैं जिसे हर यात्री का मानना बहुत जरूरी है और साथ ही यात्रा में कुछ बदलाव भी हुए हैं।

क्या हैं ये नियम और बदलाव?

  • इस बार कोई भी यात्री बाबा बर्फानी की गुफा के पास रात को नहीं रूक सकता है।
  • अगर यात्रा के दौरान कहीं पर भूस्खलन होता है तो वहां पर यात्रियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।
  • खास बात ये है कि भक्तों को ये हेलमेट फ्री में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड उपलब्ध करवाएगा।
  • कठुआ में बर्फानी की गुफा तक बहुत सारे शिविर बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को वहीं रूकना होगा।
  • यात्रा मार्ग में इस बार बहुत जगह रेलिंग भी लगी है ताकि यात्रियों का यात्रा सुलभ हो।
  • इस बार यात्रा की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है इस बार CRPF की जगह ITBP के जवान यात्रियों की रक्षा और सेवा में लगे रहेंगे।
  • अमरनाथ यात्रा को 'तंबाकू मुक्त यात्रा' घोषित किया गया है, इस दौरान कोई भी तंबाकू का सेवन नहीं करेगा।

क्या है गाइडलाइन ?

  • सबसे पहले, यात्रा के लिए व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है।
  • अगर आपको अस्थमा, एलर्जी या कोई बीमारी है, जिसके लिए आप डेली दवा खाते हैं इसके बारे में आपको रजिस्ट्रेशन फार्म में बताना होगा। ॉ
  • यह यात्रा आस्था की मानक है इसलिए दुर्लभ परिस्थिति में भी आपको धैर्य नहीं खोना चाहिए।
  • आपको शिविरों में अपना सही पता, फोन नंबर देने के साथ-साथ अपने परिवार वालों के बारे में भी सही जानकारी देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+