CM अमरिंदर ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लगाया यह आरोप
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पत्र लिखकर शिकायत की है। अमरिंदर सिंह पीएम मोदी के उस बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है कि जिसमें पीएम ने कहा था कि क्या युवाओं का पहला वोट पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने वाले जवानों को जा सकता है? क्या पहला वोट पुलवामा शहीदों के लिए होगा? अमरिंदर सिंह ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

पीएम मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे पत्र में कहा है कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों और पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले का इस्तेमाल कर पीएम ने लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने का काम कर रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी की ओर से बनाए गए टेलीविजन विज्ञापनों में भी इस तरह के कंटेट हैं जो कि आचार संहिता का अवहेलना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 70 सालों से बदहाल है अमेठी का ये गांव, ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं
पुलवामा हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को लेकर पीएम मोदी की चिंता पर कटाक्ष करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रत्येक सैनिक के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा देना चाहिए न कि निहित स्वार्थ के लिए उनका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ अमरिंदर सिंह ने चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता के ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इधर चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिर की रिलीज पर रोक लगा दिया है। लेकिन अब चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि यह फिलहाल चुनावी मौसम में यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।
दरअसल महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'मैं पहली बार वोट डालने वालों से कहना चाहता हूं कि क्या उनका पहला वोट एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों के लिए समर्पित हो सकता है क्या ? क्या आपका पहला वोट पुलवामा में शहीद जवानों को समर्पित हो सकता है क्या?
यह भी पढ़ें- बाराबंकी: मतदान बहिष्कार के ऐलान से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, ग्रामीणों को जिलाबदर करने की दी धमकी












Click it and Unblock the Notifications