बाराबंकी: मतदान बहिष्कार के ऐलान से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, ग्रामीणों को जिलाबदर करने की दी धमकी
Barabanki news, बाराबंकी। गांव में विकास कार्य न होने से आहत एक ही ग्राम पंचायत के दो गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन गांव पहुंचा। हालांकि, ग्रामीणों के पास पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने गांव वालों को समझाने के बजाय उन्हें जिलाबदर करने की धमकी दे डाली, जिसके बाद से ग्रामीणों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है।

थाना प्रभारी की धमकी पर बढ़ा लोगों का गुस्सा
मामला विकासखंड हैदरगढ़ के अतिपिछड़ी ग्राम पंचायत शरीफाबाद का है, जहां के मीननगर और ढपरापुर गांव से जुड़े 300 से ज्यादा मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की खबर मिलने के बाद गांव पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को धमकाते हुए जिलाबदर की धमकी दी। उन्होंने कहा की जो लोग इसमें नेतागीरी करेंगे उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी, जिसके बाद से ग्रामीणों का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने कहा- काम नहीं तो वोट नहीं
ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल से करके उचित कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, ग्राणीणों का आरोप है कि पिछले 20 सालों से हमारे गांव में न तो खड़ंजे की मरम्मत हुई और न ही नालियां बनी हैं। अभी तक एक भी शौचालय निर्माण कराया गया, जिससे गांव की हालत बदत्तर हो चली है। ग्रामीणों का कहना है की काम नहीं तो वोट नहीं।












Click it and Unblock the Notifications