Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या Amarinder Singh Maharashtra Governor बनेंगे ? जानिए खुद कैप्टन ने क्या जवाब दिया

क्या पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र में राज्यपाल बनाए जा सकते हैं ? इस सवाल पर खुद अमरिंदर ने कहा कि अभी ऐसी बातें महज कयासबाजी हैं।

Amarinder Singh

Amarinder Singh Maharashtra Governor बनेंगे या नहीं, इस सवाल को उन्होंने कोरी कयासबाजी करार दिया। उन्होंने Lok Sabha Election 2024 में बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार बनने के सवाल का जवाब देने से भी परहेज किया। अमरिंदर ने कहा, अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। गुरुवार को बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं ? उन्होंने कहा, नहीं अभी लोक सभा चुनाव के बारे में कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

पंजाब के पूर्व CM क्या महाराष्ट्र के गवर्नर बनेंगे ?

भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर एक सवाल के जवाब में कहा, यह विशुद्ध कयासबाजी है। बकौल अमरिंदर सिंह किसी ने भी उनसे गवर्नर बनने के बारे में बात नहीं की है।

Amarinder Singh Maharashtra Governor

प्रधानमंत्री के लिए मौजूद रहेंगे कैप्टन अमरिंदर !

बकौल अमरिंदर सिंह, मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ भी उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, दिलचस्प बात ये भी है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने संभावनाओं को सिरे से खारिज भी नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैंने पीएम मोदी को बताया है कि वे जिस भी भूमिका में चाहेंगे, बतौर बीजेपी नेता वह प्रधानमंत्री के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

Recommended Video

    Captain Amarinder,Sunil Jakhar,Jayveer Shergill को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+