अमर सिंह बोले- अपमान का स्तर सहनशीलता की सीमा से अधिक हो गया है

अमर सिंह ने कहा- मैं उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन अब अपमान की सहनशीलता की सीमा के स्तर के ऊपर बात हो गई।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बाद अखिलेश यादव ने अमर सिंह को बाहरी करार दिया था। आपको बता दें कि अमर सिंह ने कालाधन, भ्रष्टाचार और फर्जी करंसी से निपटने के लिए नोटबंदी जैसे कदम के लिए पीएम मोदी की तारीफ की थी।

amar singh

अमर सिंह ने कहा है कि उन्हें बहुत ही दुख हुआ है और वह मुलायम सिंह से बात करेंगे। वे बोले- मुलायम जी वह शख्स हैं जो पूरी जनता के सामने भी अपने बेटे के खिलाफ मेरे साथ खड़े थे।

उन्होंने कहा- मैं उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन अब अपमान की सहनशीलता की सीमा के स्तर के ऊपर बात हो गई। पार्टी का अगर व्हिप होगा, तो अगर मुझे वोट नहीं देना होगा तो मैं राज्य सभा की सदस्यता छोड़ दूंगा। अगर मुझे राज्य सभा की सदस्यता से मोह होगा, तो मैं नोटबंदी के खिलाफ व्हिप दूंगा, ताकि मेरी सदस्यता नहीं जाए।

समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल पर भी अमर सिंह ने निशाना साधा और बोले- पार्टी ने कहा गोला बनाओ सरकार के विरोध में, मैं गोले में खड़ा हो गया। नरेश अग्रवाल ने आदेश दिया था पंक्तिबद्ध होकर खड़े होने का।

उन्होंने कहा है कि वह कोई गुलाम नहीं है, उनकी अपनी राय भी है। उन्होंने उस बयान की आलोचना की कि नोटबंदी का फैसला उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए लिया गया है।

कल यानी सोमवार को अमर सिंह मुलायम सिंह से मुलाकात करेंगे और अपना दर्द बयां करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिससे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का दिल दुखे। वह जो भी फैसला करेंगे, अमर सिंह उसका पालन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+