फिर छलका अमर सिंह का दर्द.. बोले.. अमिताभ के बाद भरोसे से भरोसा उठ गया

नई दिल्ली। एक बार फिर से सपा नेता अमर सिंह ने सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। नवभारत टाइम्स को दिये गये इंटरव्यू में अमर सिंह ने दोहराया कि उनके लिए अमिताभ बच्चन केवल एक दोस्त या साथी नहीं थे बल्कि वो उनका गुरूर और भरोसा थे।

उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की क्योंकि अमिताभ की हर समस्या उनकी होती थी। अमिताभ से उन्होंने जितना प्यार किया था, उतना तो वो किसी और से कर ही नहीं सकते हैं। अमर सिंह ने कहा कि अमिताभ के लिए मैंने अपने परिवार को छोड़ दिया था, मेरी हर होली-दिवाली अमिताभ के लिए होती थी लेकिन एक राज्यसभा सीट के लिए जया बच्चन ने मुझे छोड़ दिया और अमिताभ ने उस वक्त मेरा साथ देने के बजाय अपनी पत्नी का साथ दिया।

इस बात ने मेरे अंदर काफी कुछ बदल दिया, मेरा भरोसे पर से अब भरोसा उठ गया है। पिछले 6-7 सालों में मैंने जिंदगी को काफी गौर से समझा है, जिसने मेरे अंदर काफी कुछ बदल कर रख दिया है। मैं अपने परिवार के और करीब आ गया हूं क्योंकि मुझे पता है कि कुछ भी हो जाये मेरी फैमिली मेरा साथ कभी नहीं छोड़ेगी। बच्चन परिवार से रिश्ता टूटने के बाद मेरे अंदर एक निरसता आ गई है जिसे मैं कह सकता हूं कि बर्बादियों का शोक मनाना फिजूल था, बर्बादियों का जश्न मनाता चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+