शेयर बाजार में बंपर बढ़त, 183 अंक चढ़कर 38870 पर खुला सेंसेक्स

मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजारों में रौनक लौट आई है। मंगलवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीददारी से सेंसेक्स ने पहली बार 38,800 के आंकड़े को पार किया। जबकि निफ्टी 11,700 के ऊपर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 442.31 अंक चढ़कर 38,694.11 अंकों पर जाकर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 134.84 अंकों की बढ़त के साथ 11,691.95 अंकों पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार लेकिन कई जगहों पर लगा जाम

Sensex at 38,877.54, up by 183.43 points. Nifty at 11,750.50, up by 58.55 points

मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने निवेशकों को आकर्षित किया। सेंसेक्स 121 अंकों की बढ़त के साथ 38,815 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 40 अंक चढ़कर 11,732 के स्तर पर खुला। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 183.43 अंकों की बढ़त के साथ 38,877.54 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 58.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,750.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा रिलायंस, कोटक बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंकों के शेयरों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने इस हफ्ते भी नये रिकॉर्ड स्तर को छुआ है। वहीं, रुपया भी 14 पैसे मजबूत होकर 70.02 पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 70.16 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: यूपी के बड़े पुलिस अफसर ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- रिटायरमेंट के बाद बीजेपी के लिए करना चाहता हूं प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+