कांग्रेस के टिकट पर नोएडा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अमर सिंह

Amar Singh likely to contest on Congress ticket from Noida
नोएडा। लोकसभा चुनाव में अब गिने-चुने दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोड़-गठजोड़ के समीकरण में व्‍यस्‍त है। इसी क्रम में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो राजनीतिक दृष्टिकोण से खासा अहम है और हैरान करने वाली भी है। खबर ये है कि एक समय में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का दायां हाथ रहे पूर्व सपा नेता अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं सत्‍तारूढ़ पार्टी उन्‍हें गौतम बुद्ध नगर से चुनाव भी लड़ा सकती है। आपको बताते चलें कि फरवरी 2010 में उन्‍हें और अभिनेत्री सांसद जया प्रदा को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था।

उसके बाद वर्ष 2011 में अमर सिंह ने राष्‍ट्रीय लोकमंच नाम से अपनी एक अलग पार्टी बना ली थी और फिर 2012 में उत्‍तर प्रदेश की 260 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी का खाता तक नहीं खुला। सूत्रों की मानें तो यहीं से अमर सिंह को अपनी घटती ताकत का अंदाजा हो गया और उनके कांग्रेस से जुड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। आपको बताते चलें कि इसी साल फरवरी माह में अमर सिंह ने दो बार कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकत की। सबसे खास बात ये है कि 4 मार्च को जब कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई तो उसमें गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से संभावित उम्मीदवारों में अमर सिंह के नाम की भी चर्चा की गई।

Did You Know: अमर सिंह और बिपाशा बासू के बीच एक टेप ने हड़कंप मचा दिया था।

दरअसल गौतग बुद्ध नगर में ठाकुर वोट खासी संख्‍या में है लिहाजा कांग्रेस भी एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो जाति से ठाकुर हो और यूपी की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा भी हो। अमर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इस बात से भी जोर पकड़ रहा है कि उनकी बेहद नजदीक और खासमखास मानी जाने वाली जया प्रदा मुरादाबाद से कांग्रेस टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं और स्‍थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है।

Did You Know: अमर सिंह और बिपाशा बासू के बीच एक टेप ने हड़कंप मचा दिया था। इस विवादास्पद टेप में अमर सिंह और बिपाशा नाम की एक महिला से बातचीत का रिकॉर्ड है। लोग यह मान रहे हैं कि यह आवाज बॉलिवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु की है। हालांकि यह आवाज सुनने पर एकबारगी यह नहीं लगता कि यह ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु की ही आवाज है। खुद ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु भी इस बात से इंकार कर रही हैं। बिपाशा का कहना है कि इसमें उनकी आवाज ही नहीं है, क्योंकि उन्होंने कभी अमर सिंह से फोन पर बात ही नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+