अमर सिंह ने की खून की उलटी, चले 1 हजार किमी, ज्वाइन की रालोद

Amar Singh joins RLD, Uttar Pradesh
नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने आज राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल होने के बाद कहा कि गुर्दे की बीमारी और खून की उल्‍टी करने के बाद मैंने एक हजार किलोमीटर तक यात्रा की, जिससे कि उत्‍तर प्रदेश का और वहां के किसानों का विकास हो सके। मैं मानता हूं कि प्रदेश का विभाजन हुए बिना विकास संभव नहीं है। आज राज्‍य में 27 चीनी मिले हैं लेकिन सब बंद हैं। वहां पर चीनी मिलें लगाने का उद्देश्‍य था कि किसानों को उनके गन्‍ने का सही मूल्‍य मिल सके लेकिन आज वह मिलें बंद पड़ी हैं।

अमर सिंह ने कहा कि रालोद उनका पुराना घर है, मैं आज फिर से चौधरी जी के सानिध्‍य में हूं। अमर के अनुसार मुलायम सिंह को किसानों के लिए लड़ना चौधरी जी ने ही सिखाया। मुलायम सिंह ने भी यहीं से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

अमर सिंह ने चौधरी अजित सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही छोटे राज्‍यों के पक्ष में रहे हैं, उन्‍होने तेलंगाना के गठन की भी बात की थी। हम सभी चाहते हैं कि उत्‍तर प्रदेश का विभाजन हो जिससे कि राज्‍य का और वहां के किसानों का विकास हो। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बारे में अमर सिंह ने कहा कि मैं उनका सम्‍मान करता हूं ऐसा कौन सा नेता होगा जो चुनाव की पूर्व संध्‍या पर अपने बेटे को डांटता है। अमर सिंह का कहना है कि मोदी की कोई हवा नहीं है। उन्‍होने मीडियाकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'हवा बनाने वाले भी आप, हवा निकालने वाले भी आप। पहले केजरीवाल की हवा बना दी, फिर निकाल दी।

अमर सिंह के साथ ही रालोद में शामिल होने वाली जया प्रदा ने कहा कि मैं उसी पार्टी में रहूंगी जहां पर अमर सिंह होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+