Video: मुलायम के भतीजे के रिसेप्शन में होस्ट बने चाचा अमर सिंह
नई दिल्ली। यूपी चुनावों के ठीक पहले एक बार फिर से सियासी गलियारों में ये अफवाह गर्म है कि मुलायम सिंह और अमर सिंह फिर से एक होने जा रहे हैं। दोनों के पर्सनल रिश्ते सुधर गये हैं तभी तो अमर सिंह, दिल्ली में शिवपाल यादव के बेटे और मुलायम सिंह यादव के भतीजे आदित्य की शादी के रिसेप्शन में मुख्य मेजबान के रूप में नजर आयें।
आपको बता दें कि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी 10 मार्च को राजलक्ष्मी के साथ सैफई में हुई थी। जिसका ग्रैंड रिसेप्शन 13 मार्च को लखनऊ के जनेश्वर पार्क में शिवपाल यादव दे चुके हैं। ऐसे में दिल्ली में रिसेप्शन दोबारा से करना ये लोगों के लिए थोड़ा अचरज की बात थी।
लेकिन उससे भी ज्यादा अचरज ये हुआ कि दिल्ली में रिसेप्शन कार्ड लोगों को अमर सिंह और उनकी पत्नी की ओर से भेजा गया था और इस कार्ड पर जी और एस्सेल ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्र का नाम भी लिखा हुआ था। कहा जा रहा है कि यह पार्टी पॉलिटिक्स का हिस्सा है।
मालूम हो कि इस पार्टी का कार्ड देश के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से लेकर देश की कई बड़ी राजनैतिक हस्तियों को भेजा गया था जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कई राज्यों के सीएम शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications