अमर सिंह ने RSS के संगठन को दान की 3 करोड़ की पुश्तैनी प्रॉपर्टी, घर में लगी थी बुलेटप्रूफ खिड़की और लिफ्ट

नई दिल्ली। एक समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन और मकान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सेवा भारती को दान कर दिया। आजमगढ़ स्थित इस प्रॉपर्टी की मालियत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रु बताई जा रही है। अमर सिंह की ये संपत्ति आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां इलाके में थी। अमर सिंह द्वारा दान की गई प्रॉपर्टी में 10 बीघा खेत और मकान शामिल है।

पिता की याद में इस प्रॉपर्टी को समर्पित कर रहे हैं- अमर सिंह

पिता की याद में इस प्रॉपर्टी को समर्पित कर रहे हैं- अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा कि वे अपने पिता की याद में इस प्रॉपर्टी को समर्पित कर रहे हैं। इस मकान की रजिस्ट्री के वक्त राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री ऋषिपाल सिंह, ट्रेजरर मुकेश शर्मा और अमर सिंह मौजूद थे जिन्होंने कागजात पर हस्ताक्षर किए। इस घर के बारे में बताया जा रहा है कि इस मकान में बुलेटप्रूफ खिड़कियां भी लगी थी जबकि एक लिफ्ट भी लगी थी।

RSS से जुड़े संगठन सेवा भारती को किया दान

RSS से जुड़े संगठन सेवा भारती को किया दान

अमर सिंह ने इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कैफ आजमी और मौलाना शिबली की इस धरती पर धर्म के नाम पर गंदी राजनीति होने लगी है। उन्होंने कहा कि बदमाशों के समन्वय को यहां लोग राजनीति कहते हैं लेकिन हम जैसे लोगों को कोई याद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रॉपर्टी को अपने पिता की याद में वे दान कर रहे हैं और इसमें उनकी माता, बहन सुधा और भाई अरविंद सिंह की सहमति है।

पुश्तैनी मकान में लिफ्ट, बुलेटप्रूफ खिड़की

पुश्तैनी मकान में लिफ्ट, बुलेटप्रूफ खिड़की

कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर जमकर निशाना साधने वाले अमर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भगवान को लोग प्रसाद का समर्पण करते हैं उसी प्रकार वे अपनी जमीन को दान ना देकर इसे सेवा भारती को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने महासचिव बलिराम यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे बीमार आदमी हैं। अमर सिंह ने पुलवामा हमले पर भी बात की। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद उठाए गए कदम के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले, जवानों से गोली का हिसाब मांगा जाता था। अब पीएम मोदी द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने की सराहना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+