अस्थिर हैं जया बच्चन, कहा था मुझसे अमिताभ ने लेकिन मैं ही नहीं माना: अमर सिंह
मुंबई। एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह ने अपने बड़े भईया अमिताभ बच्चन की दिल खोलकर तारीफ की है और उन्हें नेशनल अवार्ड जीतने के लिए दिल से बधाई दी है। मालूम हो अमिताभ को फिल्म 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है।
'भौरी' के संगीत लांच पर अमर सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन एक बेहतरीन कलाकार हैं, उनके जैसा एक्टर ना पहले था और ना ही कोई दूसरा हो सकता है। उम्र में 73 का आंकड़ा पार करने वाले अमिताभ ने अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाये हैं जिनके कारण ही आज वो सदी के महानायक हैं,उन्हें किस्मत का भी भरपूर साथ मिला है।
मालूम हो अमर सिंह ने पहले भी कई बार कहा है कि उनकी नाराजगी अमिताभ बच्चन से नहीं बल्कि उनकी पत्नी और सपा सांसद जया बच्चन से हैं क्योंकि उन्होंने उनके मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं दिया।
जया बच्चन के बारे में अमिताभ ने उन्हें चेताया था
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अमर सिंह ने कहा है कि उन्हें आज भी अमिताभ से कोई गिला नहीं हैं। जब वो राजनीति में जया बच्चन को लाने की जिद कर रहे थे तो अमिताभ ने उनसे कहा था कि अमर सिंह जी सोच लीजिये क्योंकि जया स्वभाव से काफी अस्थिर हैं, ऐसे में आपकोो कहीं पछताना ना पड़े लेकिन मैंने ही उनकी एक नहीं सुनी। अमर सिंह ने ये भी कहा कि अमिताभ ने जया के लिए उनसे माफी भी मांगी थी, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो जया बच्चन से आखिर किस बात पर खफा हैं?
अमर सिंह ने अमिताभ को राम की संज्ञा दी थी और खुद को उनका हनुमान कहा था। फिलहाल अमर सिंह के इस बयान और मुबारकबाद पर बिग बी अमिताभ की कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आयी है।














Click it and Unblock the Notifications