रालोद में शामिल होंगे अमर सिंह और जया प्रदा

गौर हो कि अमर सिंह कभी सपा के प्रमुख चेहरे हुआ करते थे लेकिन आपसी विवाद के बाद उन्हें सपा से अलग होना पड़ा। जिसके बाद उन्होने राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी का भी निर्माण किया लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई।
अमर सिंह को अमिताभ बच्चन का भी करीबी माना जाता है, बताया जाता है कि अमर सिंह के कारण ही अमिताभ बच्चन सपा के पक्ष में प्रचार करते थे। बच्चन परिवार के सार्वजनिक समारोहों में भी अमर सिंह शामिल होते रहे हैं।
अमर सिंह 1996 और 2002 में राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications