Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेक्सुअल हैरेसमेंट पर अमाला पॉल ने खोले नए राज, कहा- 'मुझे मीट के टुकड़े के जैसे बेचने को तैयार था'

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट पर नया खुलासा किया है। अमाला ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि घटना वाली रात क्या हुआ था और आरोपी व्यक्ति एक सेक्स रैकेट का हिस्सा है। वहीं उन्होंने साफ किया है कि इसमें उनके मैनेजर प्रदीप कुमार की कोई भागीदारी नहीं है।

Amala Paul

नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट पर नया खुलासा किया है। अमाला ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि घटना वाली रात क्या हुआ था और आरोपी व्यक्ति एक सेक्स रैकेट का हिस्सा है। वहीं उन्होंने साफ किया है कि इसमें उनके मैनेजर प्रदीप कुमार की कोई भागीदारी नहीं है। अमाला पॉल ने कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई थी। अमाला ने उसपर सेक्सुअल फेवर्स मांगने का आरोप लगाया था।

डांस प्रैक्टिस के दौरान मिलने आया था शख्स

डांस प्रैक्टिस के दौरान मिलने आया था शख्स

अमाला ने फरवरी महीने की शुरुआत में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 31 जनवरी को जब अमाला चेन्नई में स्टूडियो में डांस प्रैक्टिस कर रहीं थीं तब एक व्यक्ति उनसे मिलने आया था। अमाला मलेशिया में एक ईवेंट के लिए डांस की रिहर्सल कर रहीं थीं। तभी एक व्यक्ति आया और उसने अमाला से कहा कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है। उसने अमाला से पूछा कि क्या वो मलेशिया में शो के बाद डिनर अटेंड करना चाहेंगी।

आरोपी के खिलाफ अमाला ने की एफआईआर

आरोपी के खिलाफ अमाला ने की एफआईआर

जब अमाला ने उनसे डिनर की डीटेल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो कोई बच्ची नहीं हैं। उसने अमाला से कहा कि वो स्टूडियो के बाहर उनके जवाब के इंतजार में खड़ा है। अमाला ने तुरंत अपने जानने वालों को फोन किया और 30 मिनट बाद सभी ने मिलकर उसे पकड़ कर स्टूडियो में बंद कर दिया। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंपा गया और अमाला ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अमाला ने कहा, सेक्स रैकेट में शामिल है आरोपी

अमाला ने कहा, सेक्स रैकेट में शामिल है आरोपी

अमाला ने बताया है कि आरोपी सेक्स रैकेट में शामिल है। उसके पास न केवल अमाला का नंबर और बाकी जानकारियां थीं, बल्कि ईवेंट में परफॉर्म करने वाली सभी एक्ट्रेसेस की जानकारी थी। अमाला ने इस मामले में उनके मैनेजर के भी शामिल होने से इनकार किया है। कई मीडिया हाउस ने इसमें उनके मैनेजर प्रदीप कुमार के शामिल होने की खबर चलाई थी, जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

'मुझे मीट के टुकड़े की तरह बेचने को तैयार था'

'मुझे मीट के टुकड़े की तरह बेचने को तैयार था'

अमाला ने ट्विटर पर एक्टर विशाल का शुक्रिया भी अदा किया। विशाल ने अमाला के सपोर्ट में बयान जारी किया था। अमाला ने कहा, 'मेरे साथ खड़ा रहने और इस मामले को न दबाने के लिए शुक्रिया विशाल। अब मुझे लगता है कि महिलाओं को इस तरह के मामले नहीं दबाने चाहिए और अपने लिए खड़ा होना चाहिए। वो मुझे एक मीट के एक टुकड़े की तरह बेचने को तैयार था।' इससे पहले मलयाली एक्ट्रेस सानुषा ने भी अपने साथ हुए मोलेस्टेशन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+