गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, केस खत्म करने की मांग लेकर अल्पेश ठाकोर करेंगे भूख हड़ताल
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात में दलित नेता अल्पेश ठाकोर अपनी पार्टी गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के कार्यकर्ताोओं के खिलाफ दर्ज हुए मामलों के खिलाफ 11 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ठाकोर का कहना है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गुजरात के भीतर दूसरे राज्यों के लोगों के साथ मारपीट का फर्जी मामला दर्ज किया गया है और जानबूझकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लिहाजा ठाकोर ने मांग की है कि उनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मामले वापस लिए जाए।

जीकेटीएस के कार्यकर्ता पर आरोप है कि उसने बिहार के मजदूर की 14 माह की बच्ची के साथ रेप किया है, जिसपर ठाकोर ने कहा कि गुजरात में हमारी 14 माह की बच्ची के साथ रेप हुआ है, उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे एक व्यक्ति लिप्त है नाकि पूरा समुदाय। उन्होंने कहा कि कुछ अप्रिय घटनाओं के बाद हमारे समुदाय के लोगों को गुंडों की तरह से पेश किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह अन्याय है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सही लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी, जानिए आज की कीमत
आपको बता दें कि ठाकोर राधनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझकर उनके कार्यकर्ताओं को फंसा रहा है, बावजूद इसके कि ये लोग इस तरह के मामलों में लिप्त नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता और पार्टी के कार्यकर्ता गैर गुजराती लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के प्रिंट आउट भी लोगों के साथ साझा किए जिसमे भाजपा कार्यकर्ता लोगों को गैर गुजराती लोगों को बाहरी लोगों के खिलाफ भड़का रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Photo वायरल: राजस्थान के मंत्री ने सीएम के पोस्टर के पास किया पेशाब, बगल में चल रही थी बीजेपी की रैली












Click it and Unblock the Notifications