मतगणना वाले दिन गुजरात से किसने किया था राहुल गांधी को SMS, 'हम जीत गए'
Recommended Video


अहमदाबाद। ओबीसी नेता और कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे अल्पेश ठाकोर ने शरुआती मतगणना के दौरान राहुल गांधी को एक एसएमएस भेजा था कि जिसमें उन्होंने लिखा था कि हम जीत गए हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने एसएमएस कर कहा था कि, कांग्रेस जीत गई है भाई। एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक सोमवार को मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में अल्पेश आगे चल रहे थे। लेकिन इसके एक घंटे बाद अचानक वह पीछे हो गए और तुरंत घर चले गए। आपको बता दें कि ओबीसी और पिछड़ी जाति के वोट हासिल करने के लिए इस बार कांग्रेस ने राज्य में अल्पेश पर दांव लगाया था।

एक बार उनकी पब्लिक मीटिंग में केवल 9 लोग थे
जीत के बाद अल्पेश ठाकोर ने बताया, 'मैं हमेशा से जानता था कि मैं राजनीति के लिए बना हूं। एक बार उनकी पब्लिक मीटिंग में केवल 9 लोग थे। ठाकोर ने बताया कि साल 2015 में 50 हजार लोग मेरी रैली में शामिल हुए थे।' ठाकोर ने कहा कि जहां भी राहुल गांधी ने कैंपेन किया, वहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा ने उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया था तो उन्होंने कहा, टहां, उन्होंने मुझे दूर हटाने की कोशिश की थी।'

अल्पेश ने बीजेपी के प्रतिद्वंदी लविंगजी ठाकोर को 18 हजार वोटों से मात दी
2012 के जिला पंचायत चुनाव में मांडल सीट से वह जीत नहीं सके थे। अल्पेश ने उस समय भी कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाई थी। इतना ही नहीं 3 साल पहले भी वह कांग्रेस का प्रचार कर चुके हैं। अल्पेश ठाकोर के पिता खोड़ाजी ठाकोर कांग्रेस के अहमदाबाद के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रहे हैं। अल्पेश ने बीजेपी के प्रतिद्वंदी लविंगजी ठाकोर को 18 हजार वोटों से मात दी है। लविंगजी ने चुनाव में टिकट ने मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।

हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी है
आपको बता दें कि अल्पेश ठाकोर की पत्नी किरन ठाकोर ने भी उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। जब उनसे किसी ने पूछा कि क्या अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परिवर्तन आएगा तो उन्होंने कहा कि, हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी है। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि चुनाव जीतने के बाद वह अपने राजनेता पति को कम देख पाएंगी। उन्होंने कहा, क्योंकि मैं भी उनके साथ काम करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications