उत्तर भारतीयों पर हमला: अल्पेश ठाकोर बोले- अगर मैंने धमकी दी तो खुद जेल चला जाऊंगा
नई दिल्ली। गुजरात में रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोपों को कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने खारिज किया है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि अगर मैंने किसी को धमकी दी है तो खुद ही जेल चला जाऊंगा। अल्पेश ठाकोर ने कहा कि यूपी-बिहार के लोगों के घर जाने की वजह ये है कि उन्होंने पहले से ही छठ पूजा की छुट्टी ले रखी है और अब वे अपने-अपने राज्य जा रहे हैं।

अल्पेश ठाकोर ने कहा कि गुजरात सभी का है, ये जितना मेरा है, उतना ही आपका भी है। पिछले कुछ दिनों से गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लोगों में दशहत का माहौल है और वे अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। इस मामले में अब तक 42 केस दर्ज हो चुके हैं तो वहीं 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ठाकोर समुदाय की 14 माह की मासूम से रेप का मामला सामने आया था जिसके आरोप में बिहार से आए एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा था कि बाहर के राज्यों के लोगों को गुजरात में नौकरी नहीं देनी चाहिए। आरोप है कि इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ठाकोर क्षत्रिय सेना के कार्यकर्ताओं ने मेहसाणा के एक कारखाने में घुसकर मजदूरों की बुरी तरह पिटाई की और उनको गुजरात छोड़ने को मजबूर किया।












Click it and Unblock the Notifications