गुजरात: विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला बीजेपी में शामिल
अहमदाबाद। गुजरात से विधायक और ठाकोर समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर बीजेपी मे शामिल हो गए हैं। अल्पेश के साथ ही बायड के पूर्व विधायक धवल सिंह झाला ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि अल्पेश ठाकोर और धवन सिंह झाला ने गुजरात राज्यसभा के उपचुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट दे दिया था और उसी समय से उनके बीजेपी में आने की अटकलें शुरू हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications