आंसू बहाने वाले 'पानी के राजा' ने मारी शेर वाली 'दहाड़'! दहशत में आए लोग
नई दिल्ली, 26 जुलाई। घड़ियाली आंसू वाली कहावत काफी फेमस है। लेकिन क्या कभी घड़ियाल की दहाड़ भी आपने सुनी है? सुनने में ये जरूर अजीब लग रहा लेकिन एक रेस्क्यू टीम ने जो वीडियो साझा किया है वो अलग ही कहानी कर रहा है। दरअसल, एलीगेटर ने रेस्क्यू के दौरान जो आवाज की इससे मौके पर मौजूद टीम के सदस्य दहशत में आ गए।

कई बार मगरमच्छ लोगों से भिड़ जाते हैं। एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक मगरमच्छ अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अधिकारी पर दहाड़ता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल,फ्लोरिडा में शार्लोट काउंटी शेरिफ कार्यालय में एक रात में एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने इलाके में मगमच्छ होने की सूचना दी। जो कि एक जीप के नीचे छिपकर बैठा था। शेर्लोट काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने इस घटना को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया है। जिसमें दिए गए टैग में ये कहा गया 'क्या आपने कभी किसी मगरमच्छ की दहाड़ सुनी है?इसे देखिए!'
ये घटना रोटोंडा में ओकलैंड हिल्स प्लेस पर एक घर के पास हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लाइक किया जा रहा है। जब घर के मालिक को एक जीप के नीचे बैठा एलीगेटर दहाड़ रहा था। फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग (FWC) को सहायता के लिए बुलाया गया। जब एफडब्ल्यूसी से कर्मचारी शख्स के घर पहुंचे तो उन्होंने एक मगरमच्छ को फुफकारते और दहाड़ते देखा। एक अधिकारी उसे पकड़ने का प्रयास करता है।
इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया था। जिसे अब तक 59 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियों की झड़ी लग गई है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए के यूजर ने लिखा है 'हां, मैंने घड़ियाल की दहाड़ सुनी है'।












Click it and Unblock the Notifications