सुधांशु मित्तल ने ललित मोदी को झूठा और बकवास कहा
नई दिल्ली। ललित मोदी की ओर से अपने ऊपर लगाये गये सारे आरोपों को सिरे से नकारते हुए बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने ललित को ही झूठा और बेकार करार दिया। इस समय सुधांशु मित्तल भारत के बाहर ब्रूसेल्स में हैं, उन्होंने न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए कहा कि ललित मोदी बकवास कर रहे हैं, उनकी ओर से लगाये गये सारे आरोप झूठे हैं। मैं उनसे कभी नहीं मिला।
मालूम हो कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने बुधवार को एक बार फिर से चौंकाने वाला ट्वीट करके बीजेपी को सकते में ला दिया है। ललित मोदी ने आज बीजेपी के कद्दावर नेता सुधांशु मित्तल का नाम लिया है।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि कुछ घंटों में यह बताने वाले हैं कि किस तरह यह टेंटवाला अमीर बना और आज इस मुकाम पर है, उन्होंने सुधांशु मित्तल से यह सवाल किया है कि आखिर उनके हवाला कारोबारी विवेक नागपाल से कैसे संबंध हैं?













Click it and Unblock the Notifications