AAP पर SFJ की मदद लेने का आरोप, CM चन्नी की शिकायत पर जांच कराने को राजी हुए अमित शाह

नई दिल्ली, 18 फरवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं के पूर्व सहयोगी कुमार विश्वास द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जिसके जवाब में अब अमित शाह ने उन्हें एक आश्वासन पत्र लिखा है। अमित शाह ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी पर लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया है।

allegations against AAP Amit Shah assures CM Charanjit Singh Channi in his letter

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए दावा किया था कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (एसएफजे) से लगातार संपर्क में है। अपने दावे के समर्थन में सीएम चन्नी ने सिखों के न्याय के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक पत्र संलग्न किया था। सीएन चन्नी ने कहा, 'इसका उल्लेख बाद में किया गया था कि एसएफजे ने 2017 में राज्य विधानसभा के चुनाव में 'आप' को समर्थन दिया था और इसी तरह इन चुनावों में भी एसएफजे ने मतदाताओं से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का आह्वान किया था।'

यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल पर विश्वास के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप, अब राहुल गांधी ने मांगा 'हां या ना' में जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस पत्र के बाद अब केंद्र सरकार ने भी कुमार विश्वास द्वारा 'आप' पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने का मन बना लिया है। सीएम चन्नी को लिखे पत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने इन आरोपों की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। ऐसे तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के नापाक इरादों से कम नहीं है। भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले को विस्तार से देखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+