VIDEO: इलाहाबाद में आईजी से भिड़े बीजेपी विधायक, सड़क पर जमकर हुई बहस
इलाहाबाद। योगी सरकार में बीजेपी नेताओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़े की घटनाओं आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला इलाहाबाद से सामने आया है। इलाहाबाद के सिटी नॉर्थ सीट से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी का पुलिस अधिकारियों से भिड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हर्षवर्धन वाजपेयी शनिवार को सिद्धार्थनाथ सिंह के घर पहुंचे थे, जहां यूपी के राज्यपाल राम नाइक आए हुए थे।

एएसपी ने जब उन्हें रोका तो वो नाराज हो गए और एएसपी सुकीर्ति माधव के साथ-साथ आईजी रामित शर्मा से भी उलझ गए। वह सड़क पर लगातार पुलिस अधिकारियों से बहस कर रहे थे।
बीजेपी विधायक अपनी गाड़ी समेत मंत्री के घर के अंदर जाना चाह रहे थे। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने विधायक की गाड़ी को अंदर ले जाने से रोक दिया।
जिससे विधायक नाराज होकर भड़क गए और पुलिसवालों को खरी-खोटी सुनाने लगे। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे आईपीएस सुकीर्ति माधव विधायक को समझाने गये तो विधायक उनसे भी भिड़ गये। इसके बाद वहां बीच बचाव करने पहुंचे आईजी रमित शर्मा से वह अभद्रता करने लगे। विधायक ने आईजी को डीजीपी से शिकायत करने की धमकी तक दे डाली।
यह पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन पुलिस अधिकारियों से उलझे है। इससे पहले वह पुलिस के तीन स्टार वाले अधिकारी को जूतों से मारने की बात कह चुके हैं। दरअसल इलाहाबाद में सीएम योगी की मीटिंग में शामिल होने के लिए जाते समय पुलिस अधिकारी उन्हें पहचान नहीं पाए थे, जिसके बाद उन्होंने अधिकारी को 'लातों के भूत' बताया था।
यहां देखें:












Click it and Unblock the Notifications