कुंभ मेले में लाखों की भीड़ की तस्‍वीर देख कर्नाटक सरकार हुई अलर्ट, दिया ये आदेश

बेंगलुरु, अप्रैल, 15: हरिद्वार कुंभ मेले में शाही स्‍नान के दौरान लाखों साधुओं और श्रृद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी। इस शाही स्‍नान के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए सारे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। कुंभ मेले में लाखों की भीड़ देख कर्नाटक सरकार अलर्ट हो गई है। कर्नाट‍क की येदियुरप्‍पा सरकार ने कुंभ मेले से कर्नाटक लौटने वाले सभी व्‍यक्तियों को तुरंत अपनी कोरोना जांच करवाने का आदेश दिया है।

Recommended Video

    Haridwar Kumbh 2021 : Uttarakhand के DGP ने बताया आधी Force की क्यों हुई वापसी | वनइंडिया हिंदी
    kumbh

    कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार सेवा आयुक्‍त ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कुंभ मेले में भाग लेने के बाद कर्नाटक लौटने वाले व्यक्तियों को वापसी पर तुरंत आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना चाहिए। बता दें कर्नाटक में हर दिन कोरोना केस नए केस बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि कर्नाटक सरकार कोरोना को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना नहीं चाहती।

    गौरतलब है कि हरिद्वार महाकुंभ में शामिल हुए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्‍वर कप‍िल देव का कैलाश अस्‍पताल में कोरोना के चलते गुरुवार को न‍िधन हो गया। कप‍िल देव की कोरोना र‍िपोर्ट आज ही पॉजिट‍िव आई थी।

    खबरों में दावा किया जा रहा है कि हरिद्वार में कुंभ मेला कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां प‍िछले 4 दिनों में कोरोना के 1,701 नए केस म‍िले हैं। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभु कुमार झा ने गुरुवार को बताया कि यह संख्या पांच दिनों में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों और अनुयायियों के किए गए आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की है। इसमें हरिद्वार से लेकर देवप्रयाग तक का पूरा मेला क्षेत्र शामिल है।

    बता दें कर्नाटक में सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन की संभावनाओं से इंकार कर दिया है। सीएम येदियुरप्‍पा ने कहा 18 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक में लॉकडाउन को लेकर निर्णय होगा। जबकि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11,265 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए वहीं 38 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। हालांकि प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिन शहरों में कोरोना की रफ्तार तेज है उन शहरों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है। सरकार ने कहा आवश्‍यक होने पर अन्‍य शहरों में भी रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।

    https://hindi.oneindia.com/photos/mokshita-raghav-hot-pictures-60967.htmlMokshita Raghav की हॉट तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+