Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान: मायावती को तगड़ा झटका, BSP के सभी 6 MLA कांग्रेस में हुए शामिल

Recommended Video

    Mayawati को Rajasthan में झटका,सभी 6 BSP MLA ने थामा Congress का हाथ | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर: राजस्थान में मायावती को सोमवार देर रात कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) बीएसपी के सभी 6 विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ये विधायक अभी तक सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राज्य सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे थे। इन विधायकों के पार्टी में शामिल होने पर गहलोत ने कहा कि हमने ये फैसला राज्य के हित में लिया है।

    All six bsp MLAs in Rajasthan join Congress,big blow for mayawati

    बीएसपी के सभी 6 विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी विधायक त 10:30 बजे राजस्थान विधानसभा पहुंचे। बीएसपी के जो 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनके नाम राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया हैं।

    गौरतलब है कि पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। वह 200 विधानसभा सीटों में से 99 पर आकर रुक गई थी, मगर उपचुनाव में उसने 100 का आंकड़ा छुआ था। मगर अब बीएसपी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर अशोक गहलोत ने राजस्थान में अपनी और पार्टी की स्थिति मजबूत कर ली है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+