सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा चीन एक तानाशाह देश हैं, हम उसके खिलाफ मिल कर लड़ेगें और जीतेंगे
सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा चीन एक तानाशाह देश हैं, हम उसके खिलाफ मिल कर लड़ेगें और जीतेंगे
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर आहूत सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। हमेशा केन्द्र सरकार का विरोध करने वाली ममता बनर्जी ने बैठक में कहा कि चीन तानाशाह देश हैं उसके मन में जो आता हैं वो करता हैं। लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं, ऐसे में हम सबको मिलकर चीन के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। ममता बनर्जी ने कहा कि जब बात देश की होगी तो हम सब मिलकर लड़ेगे और जीतेंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि चीन के खिलाफ हम सबको एकमत होना होगा, एक आवाज में चीन का विरोध करना होगा और एक होकर चीन को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि टेलीकॉम , मोबाइल एविएशन सेक्टर में चीन के निवेश को बंद करना होगा। इससे हमें थोड़ी मुश्किलें होंगी, जिसे हम ठीक कर इससे परेशानी से उबर सकते हैं, लेकिन हमें हर हाल में चाइना के प्रोडक्ट की देश में एंट्री पर पूर्ण रुप से रोक लगाना चाहिए। वे जो महसूस करते हैं वह कर सकते हैं हमें साथ काम करना होगा। हम उनके खिलाफ मिलनकर लड़ेगे और भारत जीत जाएगा, चीन हार जाएगा। उन्होंने कहा कि एकता के साथ बोलिए। एकता के साथ सोचिए और हम एकता के साथ काम करें। ममता ने कहा हम हम ठोस रूप से सरकार के साथ हैं।

बता दें लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले पर आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की। यह एक वर्चुअल बैठक थी जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई प्रमुख दलों के चीफ शामिल हुए। चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी के साथ अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस बैठक में 17 पार्टी के अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं को इस घटना के बारे में जानकारी दी। सिंह ने कहा कि सेना के जवान गलवाल घाटी में पूरी तरह से मुस्तैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications