सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग पर अड़ा विपक्ष, संसद में 50 घंटों तक रात-दिन के धरने का ऐलान
सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग पर अड़ा विपक्ष, संसद में 50 घंटों तक रात-दिन के धरने का ऐलान
नई दिल्ली, 27 जुलाई: संसद का मानसून सत्र की कार्रवाई सुचारू रूप से चल नहीं पा रही है। सांसदों द्वारा संसद सत्र में महंगाई, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की बढ़ती कीमतों और खाद्य पदार्थों, ईटों पर जीएसटी लगाने सहित कई अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार से लगातर सवाल किए जा रहे है। इतना ही नहीं इन मुद्दों को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी जारी है, जिसके चलते अभी तक 20 राज्यसभा सांसदों और चार लोकसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

इन 24 निलंबित सांसदों के साथ अब सभी विपक्षी पार्टियां आ गई है। इतना ही नहीं, 20 राज्यसभा सांसदों और चार लोकसभा सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए विपक्ष ने 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी रखने का ऐलान किया है। बता दें कि मंगलवार 26 जुलाई को 19 सांसदों को इस हफ्ते की राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था। वहीं, आज भी कई और पांच सांसदों के खिलाफ भी उपसभापति राज्यसभा ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें आप सांसद संजय सिंह भी शामिल है।
आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के उपसभापति ने नारे लगाने, कागज फाड़ने और मंगलवार को आसन की ओर फेंकने के लिए चालू हफ्ते की बाकी की सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया हैं। जिसके बाद संजय सिंह राज्यसभा के 20वें सांसद हैं, जिन्हें कार्यवाही बाधित करने के लिए सस्पेंड किया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने आप नेता के निलंबन की घोषणा करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने और कागज फेंकने के लिए संजय सिंह को इस सप्ताह के बाकी की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन से निलंबित किया जा रहा है।
वहीं, अपने ऊपर हुई कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे भले ही मोदी जी ने सस्पेंड कर दिया, मगर गुजरात में जहरीली शराब से हुई 55 मौतों का जवाब मांगता रहूंगा, लड़ता रहूंगा। अभी मैं सदन में ही हूं।' इससे पहले आप सांसदों ने गुजरात में नकली शराब से हुई मौत के मामले पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी।












Click it and Unblock the Notifications