Haryana assebly election: खट्टर सरकार के सारे मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, सिर्फ अनिल विज जीते

नई दिल्ली। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनाव में बीजेपी बहुमत से दूर रह गई। हालांकि, बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। लेकिन सबसे दिलचस्प यह रहा कि, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को छोड़कर खट्टर सरकार के अधिकतर मंत्री अपना-अपना चुनाव हार गए हैं। मनोहर लाल खट्टर ने अपने 7 मंत्रियों को इस बार टिकट दी थी, इसमें से सात मंत्री चुनाव हार गए हैं। वहीं बीजेपी ने खट्टर सरकार के 2 कैबिनेट मंत्रियों राव नरबीर सिंह और विपुल गोयल को इस बार टिकट नहीं दिया था। बीजेपी ने इस चुनाव में राज्य के कई खिलाड़ियों पर भी दांव खेला था, लेकिन पूर्व हॉकी प्लेयर संदीप सिंह को छोड़कर स्टार पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा। ये मंत्री अपनी चुनाव हार गए हैं।

कैप्टन अभिमन्यु को हार का सामना करना पड़ा

कैप्टन अभिमन्यु को हार का सामना करना पड़ा

हरियाणा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले कैप्टन अभिमन्यु को हार का सामना करना पड़ा है। अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। उन्हें जननायक जनता पार्टी के रामकुमार गौतम ने 12,029 मतों के अंतर से हराया। बता दें कैप्टन अभिमन्यु खट्टर सरकार में वित्त मंत्री थे। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश धनकड़ को भी शिकस्त झेलनी पड़ी है। बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने धनकड़ को 11,245 वोटों से अंतर से शिकस्त दी है।

कई बड़े नेता हारे

कई बड़े नेता हारे

खट्टर सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे कृष्ण लाल पंवार भी अपनी सीट बचाने में असफल रहे। पार्टी ने उन्हें इसराना (सुरक्षित) से टिकट दी थी। कृष्ण लाल पंवार को कांग्रेस के बलबीर सिंह ने 20,015 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं खट्टर सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रही कविता जैन भी चुनाव हार गई हैं। बीजेपी ने कविता को सोनीपत सीट से टिकट दिया था। जैन को कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार ने 32,878 वोटों के बड़े अंतर से मात दी।

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष भी हारे

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष भी हारे

बीजेपी के कद्दावर नेता और खट्टर सरकार में शिक्षा मंत्री रहे राम बिलास शर्मा को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के राव दान सिंह ने शर्मा को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश धनकड़ भी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। बादली विधानसभा सीट से धनकड़ को कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने 11,245 वोटों से अंतर से मात दी है। मंत्री मनीष ग्रोवर को भी रोहतक में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने ग्रोवर को 2735 मतों के अंतर से हराया। वहीं खट्टर सरकार में मंत्री करन देव कंबोज भी रादौर से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के बिशन लाल ने 2,541 वोटों के अंतर से हराया। इस दौरान सबसे अहम बात यह रही हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। पार्टी ने उन्हें तोहना से टिकट दिया था। उन्हें जननायक जनता पार्टी के देवेंदर सिंह बबली ने 52,302 वोटों के अंतर से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+