सेंसर बोर्ड के सभी 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा चीफ बाबा राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड को सेंसर बोर्ड की क्लीन चिट देने से खफा सेंसर बोर्ड प्रमुख लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद बोर्ड के सभी 8 सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लीला सैमसन ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली में सरकारी हस्तक्षेप के चलते हुए इस्तीफा दे दिया।

सैमसन के सेंसर बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक बयानों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सहित कई पार्टिया इस मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सैमसन के आरोपो को दरकिनार करते हुए कहा कि सैमसन के आरोप निराधार हैं। अगर सैमसन के पास इसके कोई सबूत हो तो वह मंत्रालय को दें।
बोर्ड के जिन अन्य सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा उनमें पंकज शर्मा, राजीव मसंद, शुभ्रा गुप्ता, शाजी करुण, ममंग दाई, इरा भाष्कर, केसी शेखर बाबू, लोरा के प्रभु और टीजी त्याराजन हैं जिन्होंने अपना इस्तीफ मंत्रालय को भेजा दिया है। वहीं सरकार ने सभी सदस्यों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications