साल के अंत तक शुरू हो जाएंगी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किया ऐलान
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल ने कहा कि कोरोना काल में बंद की गईं सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिसंबर के अंत तक फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली, 24 नवंबर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल ने कहा कि कोरोना काल में बंद की गईं सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिसंबर के अंत तक फिर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

बता दें कि कोरोना के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने अंतराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लागू प्रतिबंध को 29 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया था। हालांकि डीजीसीए ने कहा था कि यह प्रतिबंध कार्गो फ्लाइट्स और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होंगे। सरकार के इस फैसले से विदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत की उम्मीद है। फिलहाल वंदे भारत के तहत फ्लाइट्स उड़ानें भर रही हैं।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने 'Bob Biswas' के लिए 105 किलो तक बढ़ाया था वजन, बताई प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल न करने की वजह
Recommended Video
वहीं घाटे में चल रही एयर इंडिया के बारे में राजीव बंसल ने कहा कि इसे साल के अंत तक टाटा समूह को सौंप दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा हम दिसंबर के अंत तक एयर इंडिया के सभी परिचालन को सौंपने का प्रयास कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सरकार ने अक्टूबर में एक आशय पत्र (LOI) जारी कर एयर इंडिया में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा समूह को 18,000 करोड़ रुपए में बेचने की पुष्टि की थी। बता दें कि टाटा समूह ने स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह को पछाड़कर जिन्होंने एयर इंडिया के लिए 15,100 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, एयर इंडिया को खरीदा था। बता दें कि टाटा के पास पहले से ही विस्तारा और एयरएशिया इंडिया एयरलाइंस का मालिकाना हक है, इसके अलावा सिंगापुर एयरलाइंस में भी टाटा की हिस्सेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications