तेलंगाना चुनाव:पार्टी छोड़ चुके केआर सुरेश रेड्डी का नाम कांग्रेस की तीन समितियों की लिस्ट में शामिल
हैदराबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तेलंगाना में नौ कार्यसमितियां गठित की हैं। प्रदेश में कोर कमेटी, समन्वय समिति, कैंपेन कमेटी, प्रदेश चुनाव कमेटी, घोषणापत्र, रणनीति और योजना, एलडीएमआरसी, चुनाव आयोग समन्वय और अनुशासनात्मक कार्य समितियां गठित की हैं। ए रेवंथ रेड्डी और पोनम प्रभाकर को इनका कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हैरानी की बात तो ये हैं कि इस लिस्ट में पार्टी छोड़ चुके पूर्व प्रवक्ता केआर सुरेश रेड्डी का नाम भी शामिल है। 12 सितंबर को TRS में शामिल हो चुके सुरेश रेड्डी का नाम कांग्रेस की तीन लिस्टों में शामिल है।

तेलंगाना में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आर सी खूंटिया ने बुधवार को बताया है कि कांग्रेस किसी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करती है और तेलंगाना में भी वो किसी को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं करेगी। तेलंगाना में कांग्रेस तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि इस महीने के शुरुआत में चंद्रशेखर राव की सरकार के विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन ने मंजूरी दे दी थी। ऐसे में राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि राज्य में इस साल दिंसबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications