लॉकडाउन 2.0: उड्डयन मंत्रालय ने सभी उड़ानों को 3 मई तक के लिए किया निलंबित

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मंगलवार को पीएम मोदी ने देश को चौथी बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद मंगलवार को लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया। पीएम के ऐलान के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल एयरलाइन परिचालन को 3 मई तक के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं रेलवे ने लॉकडाउन की विस्तारित अवधि को देखते हुए टिकट का रिफंड 31 जुलाई 2020 तक लेने का विकल्प दे दिया है।

All domestic and international scheduled airline operations shall remain suspended till 3rd May

पीएम मोदी के ऐलान के बाद सिविल एविएशन मंत्रालय की तरफ से भी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के बंद रहने को लेकर ऐलान किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी। इससे पहले सभी उड़ानें 14 अप्रैल तक के लिए बंद थी, लेकिन अब लॉकडाउन पार्ट 2 के ऐलान के बाद फ्लाइट भी बंद रहेंगी।

देश में 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही भारतीय रेल की सेवाएं भी 3 मई तक बंद रहेंगी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे समेत भारतीय रेल की सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई को रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।

अधिकारी ने कहा, 'लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर हमने यह निर्णय किया है। जल्द ही इस पर डीटेल जानकारी दी जाएगी। इससे पहले 14 अप्रैल तक के लिए रेल सेवाएं बंद थीं। उम्मीद की जा रही थी कि 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद 15 अप्रैल से रेल सेवाएं शुरू हो सकती हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा 10,363 हो गया है और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 339 हो गई। आज देश में लॉकडाउन का 21वां दिन है। साथ ही पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+