Aditya Paudwal: क्या करते थे अनुराधा पौडवाल के 35 वर्षीय बेटे आदित्य पौडवाल

नई दिल्ली: इस साल बॉलीवुड से लगातार दुख भरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद से बी टाउन से हर हफ्ते कोई ना कोई बुरी खबर आ ही जाती है। भजन गायिका अनुराधा पौडवाला के बेटे आदित्य पौडवाला का भी शनिवार को निधन हो गया है। जिस पर तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Anuradha Paudwal के Son Aditya Paudwal का निधन, 35 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | वनइंडिया हिंदी
    किडनी का चल रहा था इलाज

    किडनी का चल रहा था इलाज

    आदित्य पौडवाला लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जुझ रहे थे। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार सुबह किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया। उनकी उम्र अभी सिर्फ 35 साल ही थी। ऐसे में अनुराधा पौडवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनी मां की तरह आदित्य को भी गजन गायन से काफी लगाव था, वो इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते थे।

    म्यूजिकल की-बोर्ड थी उनकी पहली पसंद

    म्यूजिकल की-बोर्ड थी उनकी पहली पसंद

    आदित्या ने सबसे पहले उस्ताद अल्लारखा और उस्ताद ज़ाकिर हुसैन से कई सालों तक तबला बजाने की ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने म्यूजिकल की-बोर्ड को अपना पसंदीदा वाद्ययंत्र चुना और इसी में खुद को एक्सपर्ट बनाने में जुट गए। भजन गायन के अलावा वो एक अच्छे कंपोजर भी थे। उन्होंने तौफिक कुरैशी, अमान और अयान, निलाद्री कुमार और श्रीधर पार्थसार्थी जैसे बड़े लोगों के साथ म्यूजिकल की-बोर्ड बजाया था।

    लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

    लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

    आदित्य जब बड़े हुए और करियर की बात आई, तो वो भी अपनी मां के रास्ते पर चले और भजन गाना शुरू कर दिया। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में संगीत निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना ली। ऐसे में उनका नाम सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। उन्होंने भक्ति संगीत पर और ज्यादा मेहनत करने की बात कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+