थप्पड़ मामले पर बोले कुमार विश्वास- अलका लांबा योद्धा हैं, AAP ने अपनी औकात दिखा दी

नई दिल्ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP के एक कार्यकर्ता पर थप्पड़ चला दिया। आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं, कवि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी में साथी रहीं अलका लांबा के समर्थन में उतर आए हैं।

Recommended Video

    Delhi Election 2020: 70 सीटों पर Voting जारी, इस कमेंट पर भड़कीं Alka Lamba |वनइंडिया हिंदी
    कुमार विश्वास ने अलका लांबा को बताया योद्धा

    कुमार विश्वास ने अलका लांबा को बताया योद्धा

    कुमार विश्वास ने ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत गलीज बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औकात दिखाई है। अलका लांबा योद्धा हैं, उनकी विजय उनका स्वाभिमान है।' पिछले साल, आम आदमी पार्टी से बगावत कर अलका लांबा ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अलका लांबा इस बार कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं।

    उस शख्स ने मुझे बहुत गंदी गाली दी- अलका

    इस घटना के बाद अलका ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा, 'इसी दौरान वहां खड़े उस शख्स ने मुझे बहुत गंदी गाली दी। मैं बता भी नहीं सकती।' अलका लांबा ने कहा, 'आप कार्यकर्ता ने मेरे बेटे के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद उन्होंने धैर्य खो दिया और थप्पड़ चला बैठीं। अलका का कहना है कि वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगी।

    चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही हैं अलका

    चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही हैं अलका

    अलका लांबा ने कहा कि जहां आधी आबादी महिलाओं के हक के लिए लड़ाई कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा काम करा रही है। इस कार्यकर्ता की पहचान धर्मेश के तौर पर की गई है। वहीं, AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। अलका पिछले चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस साहनी से है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+