Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलका लांबा का अपनी ही सरकार पर हमला, वीडियो शेयर कर कहा- क्या हुआ केजरीवाल के दावों का?

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने एक ट्वीट के जरिए अपनी ही पार्टी की सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल अलका ने एक युवक का वीडियो ट्वीट किया है जो दिल्ली सरकार के अस्पताल में अपनी 11 माह की बच्ची का इलाज करा रहा है। अलका का कहना है कि ये शख्स मेरी विधानसभा का निवासी है और इस शख्स को दिल्ली सरकार के दावों के अनुसार मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा नहीं दी जा रही। उसे अपनी बेटी की दवाओं और इलाज के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

'खुल रही है केजरीवाल सरकार के दावों की पोल'

'खुल रही है केजरीवाल सरकार के दावों की पोल'

अलका लांबा ने युवक का वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि- 'ताजुद्दीन मेरी विधानसभा का निवासी है, दिल्ली सरकार के अस्पताल में इसकी बेटी का इलाज़ चल रहा है, मुफ़्त दवाएं, मुफ्त इलाज के अरविंद केजरीवाल सरकार के दावों की पोल खोल रहा है, क्या हुआ आप के दावों का? क्यों इस गरीब को अपनी बच्ची की दवाओं के लिये हजारों रुपये चुकाने पड़ रहे हैं?'

'नाराजगी मुझसे है तो सजा मेरी जनता को क्यों'

अलका लांबा ने अपने अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को टैग करते हुए लिखा है कि- 'आप की नाराज़गी मुझसे हो सकती है, उसकी सज़ा मेरी जनता या फिर ग़रीब पिता को क्यों दे रहे हैं, उम्मीद करती हूं आप मुझे ना सही, ताजुद्दीन को मिलने का समय जरूर देगें, ताकि वह अपनी 11महीने की बेटी का इलाज आप के दावों अनुसार मुफ्त करवा सके ना कि कर्ज़ लेकर।'

पार्टी नेतृत्व से अच्छे नहीं हैं लांबा के रिश्ते

दिल्ली के चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा के पिछले कुछ दिनों से पार्टी के साथ में रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। दरअसल वे पार्टी के नेतृत्व पर सवाल खड़े करती रही हैं। मई के महीने में अलका लांबा ने ऐलान किया था कि वे अगले साल पार्टी छोड़ देंगी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि- ‘2013 में आप के साथ शुरू हुआ मेरा सफ़र 2020 में समाप्त हो जायेगा। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के समर्पित क्रांतिकारी ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेंगी। आशा करती हूं आप दिल्ली में एक मजबूत विकल्प बने रहेंगे। आप के साथ पिछले 6 साल यादगार रहें और आप से बहुत कुछ सीखने को मिला। आभार।'

पार्टी विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर की गई थीं लांबा

पार्टी विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर की गई थीं लांबा

इस सील लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर आप की करारी हार को लेकर अलका लांबा ने केजरीवाल से जवाबदेही तय करने की मांग की थी। इसके ठीक बाद उन्हें पार्टी विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने चुनावों से पहले कैबिनेट ने किया फेरबदल, कैलाश गहलोत को मिली एक और जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+