कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अलका लांबा? चुनावी हलफनामे में बड़ी जानकारी आई सामने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से बगावत कर अलका लांबा ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया है। अलका लांबा पिछले चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं। वहीं, उनके चुनावी हलफनामे के जरिए ये जानकारी सामने आई है कि पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है।

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Alka Lamba की Assets हुई दोगुनी, Affidavit से हुआ खुलासा |Oneindia Hindi
    गुरुग्राम में है एक फ्लैट

    गुरुग्राम में है एक फ्लैट

    चांदनी चौक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाली अलका ने हलफनामे में बताया है कि वह 2.8 करोड़ रु की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। अलका ने गुरुग्राम के सोहना रोड पर 18.19 लाख का एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी जानकारी उन्होंने पिछले चुनाव में दी थी। इस बार के चुनावी हलफनामे में अलका ने बताया है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत 80 लाख रु हो गई है। पिछले चुनावी हलफनामे में एक अन्य फ्लैट का जिक्र करने वाली अलका ने इसके बारे में नहीं बताया है। पहले इस फ्लैट की कीमत 35 लाख रु बताई गई थी। अलका ने पिछले चुनाव में 1.21 करोड़ की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था।

    दिल्ली स्थित फ्लैट की कीमत 2 करोड़

    दिल्ली स्थित फ्लैट की कीमत 2 करोड़

    चल संपत्ति की बात करें तो अलका ने बताया है कि उनके पास एक कार, एक स्कूटर के अलावा 41 लाख की संपत्ति हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनके बेटे के पास 18.26 लाख रु की चल संपत्ति है। पूर्व आप नेता ने बताया है कि 2016 में दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में 1.15 करोड़ रु में फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट की कीमत अब 2 करोड़ रु है।

    चांदनी चौक से हैं कांग्रेस की उम्मीदवार

    चांदनी चौक से हैं कांग्रेस की उम्मीदवार

    बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली की 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बाकी की चार सीटें कांग्रेस के सहयोगी दल राजद के पास हैं। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को उतारा है। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। पटपड़गंज की हाई प्रोफाइल सीट से उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव मैदान में हैं। जबकि अमरिंदर सिंह लवली को पार्टी ने गांधीनगर विधानसभा से टिकट दिया है।

    8 फरवरी को है दिल्ली में वोटिंग

    8 फरवरी को है दिल्ली में वोटिंग

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+