आलिया भट्ट ने शेयर की बिल्ली संग क्यूट फोटो, अमिताभ बच्‍चन बोले -'I Hate Cats', वायरल हुआ मैसेज

आलिया भट्ट ने शेयर की बिल्ली संग क्यूट फोटो, बोले अमिताभ बच्‍चन -'I Hate Cats',वायरल

मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपने एक साथी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। ये फोटो उनके साथ रणबीर कपूर की नहीं बल्कि उनकी पालतू बिल्ली एडवर्ड की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई आलिया की फोटो को कई यूसर्ज ने लाइक किया और प्‍यारी बिल्‍ली को देखकर ढ़ेर सारे पॉजिटिव कमेंट किए लेकिन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Instagram) ने आलिया की इस फोटो पर ऐसा कमेंट किया जो किसी को भी उदास कर सकता है। हालांकि बिग बी ने बिल्‍ली को लेकर कमेंट किया लेकिन उनका ये रिएक्‍शन लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

आलिया भट्ट की फोटो की खासियत

आलिया भट्ट की फोटो की खासियत

आलिया भट्ट की फोटो की खासियत
रविवार (22 नवंबर) को, आलिया भट्ट ने अपनी पालतू सफेद बिल्ली के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें कैप्शन लिखा था "my muse" तस्वीर में आलिया बिल्‍ली के साथ अटैचमेंट को फील करते हुए और उसे देखते हुए देखा जा सकता है। आलिया भट्ट ने एक सफेद टॉप पहना हुआ है और तस्वीर में अभिनेत्री की डिंपल दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में आलिया और उनकी प्‍यारी बिल्‍ली यूजर्स को बहुत क्‍यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस तस्वीर में काफी क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं।

 बच्चन को याद आया DON का संवाद, बोले- 'I Hate Cats'

बच्चन को याद आया DON का संवाद, बोले- 'I Hate Cats'

आलिया की इस फोटो पर खूब लोगों ने कमेंट किया लेकिन उनकी माँ, सोनी राजदान और ब्रह्मास्त्र के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन ने ध्यान आकर्षित किया। जबकि सोनी राजदान ने लिखा, "Aww, वह प्यार और खुश दिख रही है एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आलिया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह कई लेडीज को उदास कर देगा कि मुझे बिल्लियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है' Hate Cats'। लेकिन तुम्हारे चेहरे इन एक्सप्रेशंस ने मुझे इसको प्यार करना सीखा दिया है। अमिताभ बच्चन के इस कमेंट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें डॉन फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन का डॉयलाग था ' Hate Cats'।

अमिताभ और आलिया ब्रम्हास्त्र में पहली बार आएंगे नजर

अमिताभ और आलिया ब्रम्हास्त्र में पहली बार आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म 'सड़क 2' रिलीज हुई लेकिन ये फिल्म फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आई। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट पहली बार बिग बी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ब्रह्मास्त्र त्रयी का पहला हिस्सा है और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है। ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी हैं। ब्रह्मास्त्र को दिसंबर 2019 में शुरू में रिलीज़ करने के लिए सेड्यूल किया गया था लेकिन रिलीज़ को तब 2020 तक गर्मियों में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस साल फरवरी में, यह घोषणा की गई थी कि फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज़ होगी। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी ने कई फिल्मों की रिलीज को टाल दिया है और संभावना है कि रिलीज की तारीख ब्रह्मास्त्र को और आगे बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+