Padma Shri honour: आलिया भट्ट ने भेजे कंगना को फूल तो रंगोली का आया ये रिएक्शन
मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, जिसके बाद उन्हें चारों ओर से बधाई मिल रही है लेकिन जब फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन्हें बधाई के रूप में फूल भेजे तो इस पर कंगना की बहन रंगोली ने खास रिएक्शन दिया है।
रंगोली ने आलिया पर कसा तंज
सोशल मीडिया पर खासी चर्चित रहने वाली रंगोली ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है। गौरतलब है कि कंगना अक्सर बॉलीवुड पर परिवारवाद का आरोप लगाती आई हैं, उनका कोल्ड वॉर भट्ट कैंप से भी चलता रहता है, इसलिए शायद रंगोली ने आलिया भट्ट के संदेश पर मजे लिए हैं, फिलहाल कंगना का रिएक्शन अभी इसी पर नहीं आया है।

अवार्ड मिलने पर कंगना ने कही ये बात
जबकि अवार्ड मिलने पर कंगना ने कहा कि मैं इस सम्मान से बहुत ही अभिभूत और सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए मैं अपने देश का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं यह सम्मान हर उस महिला को समर्पित करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मत रखती है, हर उस बेटी, हर मां को मैं यह सम्मान समर्पित करती हूं जो इस देश के भविष्य का निर्माण करेगी।

लिस्ट में 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल
गौरतलब है कि 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई थी, विजेताओं की लिस्ट में सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल हैं, फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना रनौत के अलावा टीवी क्वीन एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को भी पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है, बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications