इमरान के समर्थन पर अली जफर पर भड़के लोग, कहा- काम की भीख मांगने अब भारत मत आना
नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। ऐसे में इस घटना में एक बार पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका के साथ भारत-पाक के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। लोगों में आतंकियों के साथ साथ पाकिस्तान को लेकर भी काफी गुस्सा है। ये गुस्सा सोशल मीडिया पर तब और अधिक देखने को मिल रहा है जब कोई पाकिस्तान के पक्ष में ट्वीट कर रहा हो। इसी कड़ी में भारत में काम कर चुके पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने जब पाकिस्तान के पक्ष में ट्वीट किया तो वे बुरी तरह ट्रोल हो गए।

इमरान खान की स्पीच पर क्या बोले अली जफर?
भारत में हुए पुलवामा हमले को लेकर भारत की ओर से पाक की बार बार कड़ी निंदा किए जाने पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये हमला हमारा काम नहीं है। लेकिन अगर भारत ने हमला किया तो हम जंग का जवाब जंग से देंगे। इमरान की इसी कांफ्रेंस का वीडियो ट्वीट कर अली जफर ने कहा कि- अहम और नफरत छोड़ कर इन्हें खुले दिल से सुनिए। अगर नहीं सुन सकते तो कुछ दिन बाद शांति से सुनिए। प्यार, शांति, मानवता और एकजुटता सबसे ऊपर है।
'अब काम की भीख मांगते हुए भारत मत आना'
अली जफर के इस ट्वीट पर लोग भड़क गए और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। लोग अली से कहने लगे कि- अब काम की भीख मांगते हुए भारत मत आना। @isha_sharma25 नाम के अकॉउंट से लिखा गया- 'मजाक मत करो, कोई सड़कछाप आदमी भाषण नहीं देता। मायने ये रखता है कि आपके दिल में क्या है? बातों से सुलझनी होती तो पाकिस्तान अपने यहां आतंकियों को क्यों पालता।'

पुलवाम हमले को लेकर क्या बोले थे इमरान खान?
इमरान खान ने कहा था कि उनका यह 'नया पाकिस्तान' है और हम इसी कोई हरकत नहीं करते हैं। इमरान खान ने कहा कि इस हमले के पीछे अगर कोई सबूत है तो वह हमें दे, हम इस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि हम दहशतगर्दी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है। हालांकि, इमरान खान ने साथ में यह भी कहा अगर भारत ने हमला किया, तो जंग का जवाब जंग से दिया जाएगा। पीएम इमरान खान ने कहा कि वे इतने दिन इसलिए चुप बैठे थे, क्योंकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस इस्लामाबाद के दौरे पर थे। खान ने कहा, 'क्या हम ऐसा कोई काम करेंगे जब सऊदी क्राउन प्रिंस पाकिस्तान का दौरा कर रहे है। क्या कोई मूर्ख भी होगा तो प्रेस कांफ्रेंस करेगा और अगर इससे फायदा होगा तो हमें क्या फायदा होगा?'












Click it and Unblock the Notifications