दिल्ली पर मंडरा रहा है बड़े आतंकी हमले का साया, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पर बड़े आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए आतंकी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग ने दिल्ली पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है। खुफिया विभाग के मुताबिक जैश के तीन- चार आत्मघाती आतंकवादी दिल्ली में मौजूद है और बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर की घटना बढ़ गई है। लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। अब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार यहां पर भेजे जा रहे हैं। पाकिस्तान स्थिति आतंकवादी संगठन कश्मीर के साथ-साथ देश के अलग-अलग इलाकों में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications