Rain Alert: कुछ ही घंटों के भीतर इन इलाकों में होगी जमकर बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Rain Alert: कुछ ही घंटों के भीतर इन इलाकों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली। पहले से ही लेट-लतीफ मॉनसून की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के मौसम में महज दो दिन की बारिश के बाद फिर से उमस भरी गर्मी लौट आई। शुक्रवार को जहां दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही सूरज ने अपनी पूरी तपिश दिखाई तो वहीं शनिवार को भी सुबह उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई। पहले लगा कि दो दिन बरसने के बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान से मॉनसूनी बादल दूर चले गए हैं लेकिन अब मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक राहत भरी सूचना दी है। अगले कुछ घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-नोएडा के इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली-नोएडा के इन इलाकों में होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले दो घंटों के भीतर मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के अलावा राजधानी से जुड़े एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके अलावा इसी दौरान दिल्ली से सटे नोएडा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को बारिश होने की सूचना मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार से फिर होगी झमाझम

मंगलवार से फिर होगी झमाझम

इससे पहले गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। गाजियाबाद के आसमान को बादलों ने घेर लिया और कुछ ही देर में अच्छी बारिश हुई। गौरतलब है कि पहले मौसम विभाग ने बताया था कि 20 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में फिर से पहले जैसी गर्मी देखने को मिलेगी और यह स्थिति 22 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद 23 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मॉनसून की झमाझम बारिश होगी। हालांकि 23 जुलाई को होने वाली बारिश हल्की होगी, लेकिन 24 और 25 जुलाई को बारिश में तेजी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीन दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

सोमवार-मंगलवार को हुई थी बारिश

सोमवार-मंगलवार को हुई थी बारिश

आपको बात दें कि लंबे इंतजार के बाद बीते सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही और तापमान में काफी हद तक गिरावट आई। बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इन दो दिनों की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को धूल व प्रदूषण से राहत मिली। हालांकि सोमवार से पहले भी कई दिनों से यहां आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मौसम में गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया था। मॉनसून की इस बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश

दूसरी तरफ देश के कुछ इलाकों में बारिश ने जबरदस्त कहर ढाया हुआ है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से कई लोगों की जान जा चुकी है। बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें उन्नाव, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदौली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं। यूपी, उत्तराखंड के अलावा बिहार में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। बिहार के कई इलाके बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं। लोगों को पीने के लिए पानी और खाने के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ से असम बेहाल, मदद के लिए बढ़े हाथ

बाढ़ से असम बेहाल, मदद के लिए बढ़े हाथ

इसके अलावा असम में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। बाढ़ ने असम में हाहाकार मचाया हुआ है। बाढ़ के कारण हालात इस हद तक भयावह हो चुके हैं कि असम के 28 जिलों के 4128 गांवों में 53 लाख से ज्यादा लोगों की जान पर बन आई है। वहीं, काजीरंगा नेशनल पार्क का करीब 95 फीसदी हिस्सा भी बाढ़ में डूब चुका है। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक बाढ़ में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भरने से 17 जानवरों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में जानवर अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भाग रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ के खराब हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और स्थिति से निटपने के लिए केंद्र से राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+